ऐसी मिलेगी सजा, दोबारा सोच नहीं सकेंगे… सीएम योगी का सख्त आदेश, नहीं बचेगा एक उपद्रवी

25
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर प्रदर्शन की बात सामने आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त हो गए हैं. उन्होंने कड़ी कार्रवाई का स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है. उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय सही समय है. विभिन्न जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने की कोशिशों पर मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाते हुए कहा कि हर उपद्रवियों को सरकार कुचल देगी. योगी आदित्यनाथ ने दो टूक में निर्देश देते हुए कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो और कोई भी बच न सके.

दोबारा सोच नहीं सकेंगे अराजकता फैलाने कीः सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि कोई भी उपद्रवी बचेगा नहीं. कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा अराजकता फैलाने की सोच नहीं सकेंगे. कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है. उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर हो. संपत्ति तक जांच के आदेश दिए गए हैं. सीएम योगी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर उपद्रवी चिन्हित हो. वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से कोई भी बच न पाए. सीएम योगी ने आदेश दिया है कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, एसिड अटैक पर थाने से लेकर पीआरवी तक जवाबदेही तय होगी. 

गरबा-डांडिया में बहुरुपियों की घुसपैठ पर सख्ती करने का आदेश
इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि गरबा-डांडिया में बहरूपियों की घुसपैठ रोकें. मिशन शक्ति 5.0 को जमीन पर उतारें. ड्रोन से रेकी और चोरी की अफवाहों पर कड़ा एतराज जताया है. अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी व चौकीदारों की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम लगाई जाए. मुख्यमंत्री ने कहा आदेशों का अक्षरशः पालन हो. दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए. सुरक्षित ऊंचाई से अधिक बड़ी प्रतिमा न हो. विसर्जन के वैकल्पिक इंतजाम जरूरी है.
बूचड़खानों का औचक निरीक्षण करने का आदेश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि बूचड़खानों का औचक निरीक्षण करें. पुलिस कप्तान, मानक अनुपालन सुनिश्चित करें. यूपी आईटीएस में उमड़ रहा लोगों का उत्साह, बोले मुख्यमंत्री, कोई जाम न हो, सुरक्षा पुख्ता रहे. जिलों में प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों के दौरों और बैठकों को प्राथमिकता में रखे जिला प्रशासन. कोर ग्रुप की बैठकों को मुख्यमंत्री कार्यालय तक रिपोर्ट करें.