देखो ये कुत्ता …हारिस रऊफ और पाकिस्तान को सूर्यकुमार यादव ने उसी की भाषा में दिया जवाब

25

रविवार (21 सितंबर) को एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया. इसके बाद भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश नजर आए. टीम इंडिया के कप्तान को उनकी परिपक्वता की वजह से जाना जाता है. एशिया कप में अब तक हुए सारे विवाद पर उन्होंने बेहद संभलकर जवाब दिया है. अब इशारों में सुपर 4 मैच में भारत के लिए अपमानजनक हरकत करने वाले पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ और उनकी टीम को जवाब दिया. वीडियो में भले ही सूर्यकुमार मस्ती करते नजर आ रहे हैं लेकिन कुत्ते के साथ उनके वीडियो की टाइमिंग सबकुछ बता रही है.

पाकिस्तान पर सुपर 4 की बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान ने मस्ती भरे पल को शेयर किया. सूर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक कुत्ता दिखाया गया और उसे “एंटरटेनमेंट” के तौर में पेश किया. वीडियो की शुरुआत “ये कुत्ता बोलता है” से करते हुए उन्होंने कुत्ते के साथ मजाकिया बातचीत करने की कोशिश भी की. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इससे फैंस को कप्तान के हल्के-फुल्के अंदाज की झलक मिली.
भारत को एशिया कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है. अब तक खेले अपने चारों मुकाबले जीतकर टीम फाइनल की तरफ कदम बढ़ा रही है. सुपर 4 के पहले मैच में मिली जीत इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पाकिस्तान के खिलाफ उनकी दूसरी जीत थी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से उनके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लिमिटेड ओवर मुकाबले में 7वीं जीत थी.
सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया था. साहिबजादा फरहान के 58 गेंद में 58 रन बनाए. भारत के ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा (39 गेंदों में 74 रन, छह चौके और पांच छक्के) और उप-कप्तान शुभमन गिल (28 गेंदों में 47 रन, आठ चौके) ने मैदान धमाल मचाया. इस दमदार शतकीय साझेदारी की वजह से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की. 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर भारत ने लक्ष्य हासिल किया. 

रन चेज के दौरान अभिषेक और गिल ने पहले दस ओवरों में पाकिस्तानी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया. तिलक वर्मा (30*) और हार्दिक (7*) ने भारत को जीत तक पहुंचाया. अभिषेक शर्मा की शानदार पारी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर पर कहा, “अब प्रतिद्वंद्विता नहीं रही. प्रतिद्वंद्विता तब होती है जब दोनों पक्षों के बीच 15-20 मैच खेले जाते हैं और एक पक्ष 8-7 से आगे होता है. 3-0, 10-1… यह अब प्रतिद्वंद्विता नहीं रही.”