नेपाल में बवाल, राष्ट्रपति आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, मचाई तोड़फोड़, PM ओली के घर पर गोलीबारी

25

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को हुए भीषण बवाल के बाद देर रात ही फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स जैसी सोशल मीडिया साइट्स फिर से चालू कर दी गईं. इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं. माना जा रहा था कि इतने के बाद परिस्थितियां काबू में आएंगी, लेकिन हालात और बिगड़ रहे हैं.

इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालात बिगड़ते देख नेपाल अब तक कैबिनेट के तीन मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और खुद पीएम ओली के बारे में कहा जा रहा है कि वे देश छोड़कर दुबई जाने की तैयारी में हैं. बेकाबू हो रहे प्रदर्शनकारियों को देखते हुए काठमांडू की सड़कों पर सेनाओं को तैनात कर दिया गया है. सोमवार को दोपहर तक कुछ इलाकों में मौजूद ये बवाल अब काठमांडू के अलावा पोखरा, बुटवल, भैरहवा, भरतपुर, इटहरी और दमक जैसे शहरों में भी फैल गया.