देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में डिले और कैंसलेशन्स की वजह से पैसेंजर्स की परेशानी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. करीब 300 फ्लाइट्स के कैंसलेशन के बाद इंडिगो ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक शेड्यूल सभी फ्लाइ्स को कैंसल कर दिया है. साथ ही, मुंबई एयरपोर्ट पर भी शाम छह बजे तक की सभी फ्लाइ्स को इंडिगो ने रद कर दिया है. पिछले दो दिनों में इंडिगो की 1500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल हो चुकी हैं. इन कैंसलेशन की वजह से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हाहाकार की स्थिति आ गई है. समय पर जानकारी न मिलने की वजह से पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट के लिए तड़के-तड़के एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं. इन पैसेंजर्स में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन उन्हें एयरलाइन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है. वहीं, इंडिगो के मौजूदा हालात के बाद सोशल मीडिया पर #IndiGoDelay ट्रेंड कर रहा है, जहां यात्री नारेबाजी और शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है. आज यानी 5 दिसंबर को क्या है इंडिगो की फ्लाइट्स का हाल












