प्रियंका गांधी का बेलदौर में चुनावी जनसभा कार्यक्रम रद्द किया गया. बारिश के कारण कार्यक्रम रद्द हुआ. बेलदौर के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने NDA के संकल्प पत्र पर कहा, “जिस तरह तेजस्वी यादव और कांग्रेस के लोग घबरा गए, वे NDA के संकल्प पत्र को देखते ही उछल पड़े. उन्होंने (तेजस्वी यादव) जुमले दिए. आने वाले दिनों में हमारे इस संकल्प पत्र के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार है. युवाओं को रोजगार मिलेगा, महिला उद्यमिता की बात है, शहरों की सफाई, उद्योगों को बढ़ाने की बात है, इसमें विकसित बिहार का रोडमैप है.”
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा, “मैं हमेशा राहुल गांधी पर कहता हूं कि वे NDA के स्टार प्रचारक हैं, जब भी वे अपना मुंह खोलते हैं NDA के पक्ष में खोलते हैं, जिस तरह से उन्होंने छठ पूजा का अपमान किया है, उसके बाद बिहार के लोग सोच रहे हैं कि यह कौन व्यक्ति है जो बिहार में प्रचार कर रहा है और छठी मैया का अपमान भी कर रहा है. राहुल गांधी जैसे लोग, बिहार आने के बाद न तो बिहार की संस्कृति को समझते हैं और न ही बिहार के लोगों के बारे में जानते हैं, इस बार कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा.” RJD सांसद मनोज कुमार झा ने मोकामा हत्याकांड पर कहा, “…ये पहली बार नहीं है… प्रधानमंत्री किस मुंह से जंगलराज की बात करते हैं? ये DGP क्या रिपोर्ट ले रहे हैं? ये तो ओपन एंड शट मामला लग रहा है.”
बिहार में विधानसभा चुनाव का आज सुपर सैटरडे है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तीन जनसभा , तो सीएम नीतीश कुमार 6 जनसभा करेंगे. वहीं, तेजस्वी यादव 17 जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रियंका गांधी भी आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगी. उधर, मोकामा के दुलारचंद यादव की हत्या से सियासी तूफान आया हुआ है.












