बिहार में सरकार का तय हो गया फॉर्मूला, भाजपा-जदयू कोटे से बनेंगे इतने मंत्री

16
बिहार में सरकार गठन के बीच एक बड़ा अपडेट आया है. रविवार को जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बीच लगातार बैठक में सरकार के मंत्रीमंडल पर फैसला लिया गया. हमारे सूत्रों से मिले रिपोर्ट के अनुसार बिहार में एनडीए घटके से मंत्री बनाए जाने का फॉर्मूला तय हो चुका है. इस 6-1 पर लागू किया जाएगा. यानी कि 6 विधायक पर एक मंत्री सरकार के मंत्री मंडल में शामिल हो सकते हैं. यहां संभावित मंत्रियों की संख्या दे रहे हैं.

मंत्रिमंडल का फ़ार्मूला ये हो सकता है

  • बीजेपी से 15 या 16
  • जदयू से 14+1
  • एलजेपी से 3
  • उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम-1
  • मांझी की हम से भी 1 मंत्री बनने की संभावना है.

बिहार में एनडीए (202 सीट) को प्रचंड बहुमत मिली है. अब मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है, तो दूसरी ओर हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में मंथन का दौर जारी है. प्राप्त सूत्रों के मुताबिक 22 नवंबर से पहले बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलेगा. एनडीए के सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ही बिहार के नए मुख्यमंत्री बनेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीखों का ऐलान करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.
बिहार में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद दिल्ली से पटना तक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. बिहार में सरकार गठन को लेकर एनडीए गठबंधन की पार्टियों के विधायकों के बैठकों का दौर जारी है. इधर, रविवार को जदयू के कद्दावर नेता संजय झा और ललन सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की. विपक्ष में हार के बाद मायूसी का माहौल है. चुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने सोमवार कल समीक्षा बैठक बुलाई. बैठक में आरजेडी विधायक और हारे उम्मीदवार शामिल होंगे. वहीं, अगले हफ्ते एनडीए ने सभी दलों के विधेयकों की बैठक बुलाई है.