भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की टीम वही कारनामा दोहराना चाहेगी जो पिछले एडिशन में रोहित शर्मा ने अंजाम दिया था. भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के करीब है जबकि न्यूजीलैंड की टीम पहली बार इसे अपने नाम करने उतरेगी.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम/जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोंची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.












