अब कांग्रेस INC नहीं, MMC है यानी यानी मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस…पढ़ें पीएम मोदी के अजमेर रैली

1
2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अपने पहले दौरे में सौगातों की बौछार कर दी. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत तीर्थराज पुष्कर, वीर तेजाजी महाराज, भगवान देव नारायण, वरुण अवतार भगवान जुलेलाल, मां सावित्री और पृथ्वीराज चौहान को याद करते हुए शुरू किया. इसके बाद उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया समेत तमाम नेताओं का अभिवादन किया.
  1. पीएम मोदी ने कहा कि वह इजरायल की यात्रा से लौटे हैं. वहां के लोग राजस्थान के सपूत मेजर दलपत सिंह की वीरता को याद करते हैं. वीर दलपत सिंह ने इजरायल के हाइफा शहर को आजाद कराने में जो भूमिका थी, मुझे उसका गौरव गान करने का मौका मिला.
  2. राजस्थान में डबल इंजन की सरकार के दो साल पूरे हुए हैं. संतोष है कि राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है. विकास के इसी अभियान को तेज करने का अवसर है. करीब 17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसमें पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत हरेक क्षेत्र शामिल है. भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार युवाओं को सशक्त कर रही है.
  3. पीएम ने कहा कि दो साल पहले राजस्थान में केवल पेपर लीक की खबरें ही चमकती रहती थी. आज इसी मंच से राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियक्ति पत्र सौंपे गए हैं. ये बहुत बड़ा बदलाव है. इसके लिए राजस्थान के लोगों को बधाई है.
  4. पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में निवेश भी बढ़ रहे हैं. दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के साथ शानदार निवेश के इंतजाम किए जा रहे हैं. राजस्थान की माताएं अपने बच्चे को पालने में ही राष्ट्रभक्ति का संस्कार देती है.
  5. पीएम ने कहा कि देश के लिए जो भी शुभ है जो भी अच्छा है, जो भी देश का भला करने वाला है कांग्रेस उन सब का विरोध करती है. इसलिए देश आज कांग्रेस को सबक सीखा रहा है. राजस्थान में तो आपने कांग्रेस के कुशासन को करीब से अनुभव किया है. य