अस्पताल में भर्ती एक मरीज़, जिसको अभी ड्रिप चढ़ रही है, उसके दोस्त उसे मोटर साइकिल से घुमाने के लिए अस्पताल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में भर्ती एक मरीज़, जिसको अभी ड्रिप चढ़ रही है, उसके दोस्त उसे मोटर साइकिल से घुमाने के लिए अस्पताल से बाहर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो झांसी रोड थाना अंतर्गत नाका चंद्रवदनी इलाके का बताया जा रहा है, जिसने सुरक्षा और अस्पताल के प्रोटोकॉल को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं.
तीन लोग बाइक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके बीच उनका बीमार दोस्त बैठा है. बाइक चलाते समय, पीछे बैठा शख्स आईवी ड्रिप पकड़े हुए है. फिर तीनों सड़क पर थोड़ी देर घूमते हैं और फिर अस्पताल लौट जाते हैं.












