ईरान के वार से हिले ट्रंप, कुवैत में अमेरिका का दूतावास बंद किया, जॉर्डन-बहरीन-इराक-कतर में रेड अलर्ट

3
तेहरान: सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले से अमेरिका पूरी तरह हिल गया है. ईरान के दो ड्रोन ने सऊदी दूतावास को हिट किया. इस हमले के बाद अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सख्त कदम उठाए हैं. अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अमेरिकी दूतावास को अगले नोटिस तक बंद करने का फैसला किया है. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने जॉर्डन, बहरीन, इराक, कतर और कुवैत से गैर-जरूरी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुरंत निकलने का आदेश दिया है. यह फैसला ईरान की ओर से लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के खतरे को देखते हुए लिया गया है.

किन देशों में बढ़ा खतरा?

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कई देशों में खतरा बढ़ गया है. वहाइट हाउस ने कहा है कि जॉर्डन, बहरीन, कतर और कुवैत में ड्रोन और मिसाइल हमलों का लगातार खतरा बना हुआ है. इराक में हिंसा और अपहरण का जोखिम ज्यादा बताया गया है. जॉर्डन और बहरीन में आतंकी हमलों की आशंका भी जताई गई है. अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब क्षेत्र में इस तरह का अनिवार्य निकासी आदेश जारी किया गया है.

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला

मंगलवार तड़के सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को दो ड्रोन ने निशाना बनाया. हमले के बाद परिसर में हल्की आग लग गई और मामूली नुकसान हुआ. बाद में दो और ड्रोन ‘दूतावास के पास या आसपास’ गिरने की खबर आई. लोगों ने धमाका सुनने और काला धुआं उठते देखने की बात कही. हालांकि दूतावास उस समय खाली था और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सऊदी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस सिस्टम ने चार ड्रोन को इंटरसेप्ट किया.

अमेरिकी नागरिकों को देश छोड़ने को कहा गया