कुलदीप की बारात में शामिल होने पहुंचे पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री

1
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपने जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड चैंपियन दोस्त वंशिका शादी के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंधेंगे. 13 मार्च शुक्रवार को कुलदीप यादव और वंशिका की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ . परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के साथ ही उनके दोस्त इन कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे। शनिवार यानी 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे. दोनों की शादी मसूरी के सवॉय होटल में शादी करेंगे. 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका के शादी का रिसेप्शन रखा गया है.

 

टीम इंडिया के उनके दोस्त युजवेंद्र चहल हल्दी में मजे करते नजर आए. रिंकू सिंह मंगेतर प्रिया सरोज के सात पहुंचे थे जबकि गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी पत्नी के साथ नजर आए. कुलदीप यादव की शादी शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, नीतिश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रविंद्र जड़ेजा और आरपी सिंह भी शामिल होंगे.