‘चाहे कोई भी कितना भी विरोध कर ले, महिला आरक्षण विधेयक पारित होगा और कानून बनेगा’, दिलीप घोष ने क्यों कहा ऐसा?

3
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचार अपने चरम पर पहुंच चुका है और सभी प्रमुख दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गए हैं. वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर कटौती: प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने लोकतांत्रिक ढांचे को लेकर किया आगाह. सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी अलग-अलग इलाकों में रैलियां और रोड शो का शेड्यूल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद 13 अप्रैल यानी सोमवार को पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा (जंगलमहल) में तृणमूल नेता ममता बनर्जी अपनी ताकत दिखायेंगी. वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेता प्रचार अभियान को धार देते दिखेंगे. अमित शाह की तीन रैलियां और एक रोड शो है.

इसी बीच बांकुड़ा जिले में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की घटना ने तनाव बढ़ा दिया. पात्रसायर के मवेशी बाजार में योगी आदित्यनाथ की मेगा रैली खत्म होने के बाद लौट रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पर धनशिमला रेल गेट के पास पथराव किया गया. इस हमले में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और बस के शीशे टूट गए. घटना के बाद आक्रोशित भाजपा समर्थकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.
मौके पर पहुंची पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी बहस और धक्का-मुक्की की भी खबर है. बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद जाम हटाया गया. भाजपा विधायक दिबाकर घरामी ने आरोप लगाया कि तृणमूल समर्थकों ने हमला किया, जबकि टीएमसी की ओर से इस पर प्रतिक्रिया का इंतजार है.
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की रैली में तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और विकास का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया. मोदी ने सेवोक–रंगपो रेल परियोजना का जिक्र करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिए अहम बताया.