टीम इंडिया का मास्टरप्लान… एशिया कप में तैयार हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट, अब टेंशन छू-मंतर

18
शिवम दुबे पिछले एक साल में बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतर साबित हुए हैं. उनकी हिटिंग क्षमता में तो किसी को वैसे ही कोई शक नहीं है, लेकिन धीरे-धीरे वह बॉलिंग में भी कारगर साबित हो रहे हैं. यही रोल अब तक हार्दिक पंड्या निभाते रहे हैं.

एशिया कप में यूएई के खिलाफ पहले मैच से पहले बॉलिंग कोच मोर्न मोर्कल ने कहा कि कई बार टीम को अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत पड़ती है और ऐसे में शिवम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.
गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल चाहते हैं कि मुंबई का यह हरफनमौला टी-20 विश्व कप से पहले बैकअप मध्यम तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित हो. मोर्कल ने आईसीसी अकादमी पर टीम के अभ्यास सत्र से इतर भारतीय मीडिया से कहा, ‘मेरे लिए यह देखना जरूरी है कि शिवम जैसा लड़का चार ओवर डाल सके.’ उन्होंने कहा
मैं हमेशा हरफनमौलाओं से कहता हूं कि दोनों कौशल पर काम करे. कई बार लड़के अभ्यास में थोड़े शरारती हो जाते हैं और एक पर ही फोकस करते हैं. यहां इस माहौल में हम कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते.
मैं हमेशा हरफनमौलाओं से कहता हूं कि दोनों कौशल पर काम करे. कई बार लड़के अभ्यास में थोड़े शरारती हो जाते हैं और एक पर ही फोकस करते हैं. यहां इस माहौल में हम कोई गुंजाइश नहीं छोड़ना चाहते.