उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है. हालांकि सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी. पंचायती राज और वन विभाग से जुड़े प्रश्न आयेंगे. मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल के पास ये दोनों विभाग हैं. पहले दिन सदन की कार्यवाही हंगामेदार रह सकती है. विपक्ष पंचायत चुनाव, कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगा. विपक्ष पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहा है.
उत्तराखंड विधानसभा में अब तक क्या हुआ
उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा जारी है. प्रश्नकाल में 11 बजे से 12:30 तक हंगामा होता रहा, जिसके चलते सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पाई. डेढ़ बजे हंगामे के बीच ही स्पीकर ने सदन की कार्यवाही शुरू की. सदन में दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को श्रद्धांजलि दी जाने लगी तो विपक्ष शांत हुआ. कई सदस्यों ने वॉक आउट कर दिया. यानी की सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है.
टेबल पलटने से सीएम का माइक खराब
संसदीय कार्य मंत्री का माइक हुआ खराब. मंत्री सौरभ बहुगुणा की टेबल पर जाकर बोले संसदीय कार्य मंत्री. स्पीकर से हंगामा कर रहे सदस्यों को सस्पेंड करने का आग्रह किया. सचिव की टेबल पलटे जाने से सदन के कई टेबलों के माइक हुए खराब. सीएम का माइक भी खराब. दूसरी सीट पर जाकर बोल रहे हैं सीएम. दिवंगत पूर्व विधायक मुन्नी देवी को दी जा रही श्रद्धांजलि.
उत्तराखंड विधानसभा स्थगित
उत्तराखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के बढ़ते हंगामे को देख सदन को 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी.
उत्तराखंड विधानसभा के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
उत्तराखंड विधानसभा की कार्यवाही थोड़ी देर में शुरू होने वाली है. इससे पहले विपक्ष के विधायक विधानसभा के बाहर लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पंचायत चुनाव में धांधली और गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे हैं. विधानसभा की सीढ़ियों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
धामी सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
उत्तराखंड विधानसभा के पहले दिन की कार्यवाही के दौरान आज शाम चार बजे धामी सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी. सत्र के पहले ही दिन नौ विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे. धर्म स्वतंत्रता संशोधन विधेयक के साथ-साथ उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक भी पेश होगा.












