पंजाब के लिए प्रियांश आर्य ने किया चौके से शुरुआत, सनराइजर्स को विकेट की तलाश

2

इंडियन प्रीमियर  लीग 2026 के डबल हेडर में आज पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स की टीम ने दमदार खेल दिखाया और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 74 रनों की पारी खेली.