माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास पहाड़ खिसकने से दबे श्रद्धालुओं को निकालने का अभियान बुधवार दोपहर तक पूरा कर लिया गया. अब ट्रैक और मां वैष्णो देवी भवन को खाली करा लिया गया है. आपदा में कुल 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और करीब 22 श्रद्धालु घायल हैं. घायलों का कटड़ा के नारायणा अस्पताल में उपचार जारी है. इस घटना के बाद से मां वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के बिना ही लौटने ही घरों को लौटने लगे हैं. हालांकि चार हजार से अधिक श्रद्धालु कटड़ा में ही यात्रा शुरू होने के लिए इंतजार कर रहे हैं.
- Breaking
- Business
- Chandigarh
- Chhattisgarh
- china
- Delhi
- Education
- Entertainment
- pakistan
- Punjab
- Rajasthan
- Saharanpur
- Sports
- Uttar Pradesh
- Uttarakhand
- World












