सुशील कौषिक, ग्वालियर. मोबाइल फोन की जिद ने ग्वालियर में एक शादीशुदा रिश्ते को हिला कर रख दिया. चार शहर का नाका इलाके में पत्नी ने सिर्फ इसलिए अपने पति की पिटाई कर दी क्योंकि पति ने नया मोबाइल दिलाने से मना कर दिया था. मामला यहीं नहीं रुका, गुस्साई पत्नी ने पति को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसका पैर टूट गया.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पति शिवम वंशकार (22) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला है. दो साल पहले उसकी शादी झांसी निवासी साधना से हुई थी. फिलहाल शिवम ग्वालियर के चार शहर का नाका इलाके में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है.

पत्नी साधना लंबे समय से शिवम से नया मोबाइल फोन दिलाने की मांग कर रही थी. बुधवार को उसने फिर से मोबाइल की जिद की. लेकिन जब शिवम ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर फिलहाल मोबाइल खरीदने से मना किया और बाद में दिलाने की बात कही तो साधना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
छत से धक्का देकर पैर तोड़ा
गुस्से में साधना ने पहले पति को गालियां दीं और फिर उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उसने पति को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया. अचानक हुए इस हमले से शिवम बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया.

जान से मारने की धमकी भी
पुलिस को दी गई शिकायत में शिवम ने बताया कि साधना ने न केवल उसे मारा बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी. घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई.

पुलिस की कार्रवाई
ग्वालियर किलागेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. CSP रोबिन जैन ने बताया कि पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.