: मौलाना भूल गया था कि यूपी में… बरेली हिंसा पर CM योगी का बयान

23

 बरेली में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान हुई हिंसा को लेकर पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कुल पांच एफआईआर दर्ज की है. हालांकि अभी बरेली शहर में हालात सामान्य हैं. जिले के डीएम ने कहा कि दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं गिरफ्तार लोगों के परिजन, उन्हें बेगुनाह बता रहे हैं. किसी का कहना है कि उनके घर का आदमी दवा लेने गया था तो किसी का कहना है कि उनका बेटा घर पर खाना खाने के लिए आ रहा था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की है.