ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मैकेय में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए बड़े स्कोर की नींव रखी. ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श ने शतक जमाते हुए मेजबान टीम के खिलाफ पहले विकेट के लिए 250 रन बना डाले. कप्तान मार्श 100 रन की पारी खेलकर आउट हुए जबकि हेड ने 142 रन बना डाले.
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्रैविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श की शतकीय पारी की बदौलत 400 रन का स्कोर पार कर लिया है. दोनों ओपनर की सेंचुरी के बाद कैमरून ग्रीन ने भी आकर शतक जमाया. साउथ अफ्रीका की कमजोर गेंदबाजी का जमकर कंगारू बल्लेबाजों ने फायदा उठाया. पहले ट्रैविस हेड ने 80 बॉल पर 13 चौके और 3 छक्के की मदद से सेंचुरी ठोकी. इसके बाद कप्तान मार्श ने 105 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 5 चौके लगाकर अपने 100 रन पूरे किए. दोनों के आउट होने के बाद कैमरून ग्रीन ने तबाही मचाते हुए महज 47 बॉल पर 5 चौके और 7 छक्के ठोकते हुए शतक बना डाला.












