30 अप्रैल से इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं गजकेसरी सहित कई राजयोग

50

2/May/2025 Fact Recorder

अक्षय तृतीया पर बन रहे शुभ योगों से वृषभ, मीन और मिथुन राशि वालों को करियर, धन और सुख-समृद्धि में लाभ मिलेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से नए अवसर, निवेश में सफलता और पारिवारिक सुख की संभावनाएं बन रही हैं.

30 अप्रैल से इन राशियों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन, अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं गजकेसरी सहित कई राजयोग
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा इन राशि वालों पर विशेष रूप से बरस सकती है.

Akshaya Tritiya 2025 Date and Time: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास महत्व है. इसे साल के सबसे बड़े अबूझ मुहूर्तों में गिना जाता है, यानी इस दिन किसी भी शुभ काम के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर किए गए (Akshaya Tritiya 2025 Significance) कामों में सफलता और समृद्धि जरूर मिलती है. इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधिवत पूजा की जाती है. साथ ही, सोना-चांदी या कीमती धातुएं खरीदना (Lucky Zodiac Signs Akshaya Tritiya) अत्यंत शुभ माना जाता है. इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को पड़ रही है, और खास बात ये है कि इस दिन कई अत्यंत शुभ और दुर्लभ राजयोगों का भी निर्माण हो रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इस बार गजकेसरी योग, लक्ष्मी नारायण योग और मालव्य राजयोग जैसे शुभ (Astrological Predictions Akshaya Tritiya) संयोग बन रहे हैं. इन योगों के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. मां लक्ष्मी की कृपा इन राशि वालों पर विशेष रूप से बरस सकती है, जिससे उन्हें करियर, धन, और व्यक्तिगत जीवन में बड़ी सफलता मिल सकती है.

आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर कौन-कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है.

ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा (Akshaya Tritiya Special Yogas 2025)

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है. मीन राशि में शनि, बुध, शुक्र और राहु एक साथ विराजमान रहेंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. इसी के साथ मालव्य योग और लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहे हैं, जो अत्यंत शुभ फलदायक माने जाते हैं. इसके अलावा चंद्रमा इस दिन वृषभ राशि में गुरु के साथ स्थित रहेगा, जिस वजह से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. यही नहीं, इस पावन तिथि पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी अधिक फलदायक और विशेष बना रहे हैं.