इस्लामाबाद: कंगाली की हालत में पाकिस्तान का आटा गीला हो चुका है.शहबाज शरीफ के देश में अब टमाटर जैसी बेसिक सब्जी लग्जरी आइटम बन चुकी है.कराची, इस्लामाबाद से लेकर लाहौर लाहौर तक टमाटर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं.इस देश में टमाटर पहले भी सस्ता नहीं था लेकिन अपन 100 रुपए किलो में मिलने वाली ये सब्जी कई और गुना महंगी हो गई है.इसकी वजह सुनकर पाकिस्तान की जनता भड़क सकती है क्योंकि आसमान छूटी सब्जियों की कीमत के पीछे शहबाज-मुनीर की घटिया नीतियां ही हैं.
Pakistan में क्या है टमाटर का दाम?
दरअसल, पाकिस्तान की सब्जी मंडियों में आग लगी हुई है और 1 किलो टमाटर अब 700 रुपए में मिल रहा है.पहले 100 रुपए किलो में मिल रही ये सब्जी अब 7 गुना महंगी हो गई है.इसके पीछे की वजह जाहिर तौर पर पाकिस्तान में लगातार चल रहे जंग के हालात हैं. भारत के साथ बवाल के बाद पहले ही व्यापार ठप्प है और कई चीजें दोगुने-तीन गुने दामों पर मिल रही हैं. इसके बाद पाकिस्तान को मजबूरी में अफगानिस्तान पर निर्भर होना पड़ा था लेकिन अब शहबाज-मुनीर मिलकर इस देश के साथ भी जंग में जुटे हुए हैं. ऐसे में पूरी तरह से सप्लाई चेन टूट गई है.
बॉर्डर पर सड़ रही हैं सब्जियां
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर भी सब्जियों के कई ट्रक फंसे हुए हैं. जिसकी वजह से मंडियों तक कुछ माल पहुंच ही नहीं पा रहा है. गोदाम खाली पड़े हैं और सब्जी मंडी में बचा-खुचा सामान भी लग्जरी आइटम की तरह बेचा जा रहा है. हालांकि, पाकिस्तान की सरकार को जनता की इस हालत से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है.
पाकिस्तानी न्यूज चैनल इसे मुद्दे को उठा रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. बता दें कि पाकिस्तान की सरकार कंगाल है और IMF के पास बार-बार भीख मांगने पहुंच जाती है. दया करके ट्रंप ने 1 अरब डॉलर का उधार दिलवा भी दिया था लेकिन ये देश अपना पैसा जनता की मदद के लिए नहीं बल्कि आतंकवाद को फंड करने के लिए इस्तेमाल करता है.












