PM की मां को अपशब्द कहे जाने का मुद्दा गरमाया, अमित शाह के साथ अहम मीटिंग आज

25

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को मां को लेकर अपशब्द कहे जाने का मुद्दा गरमा गया है. बिहार भाजपा ने इस घटना के विरोध में गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया है. इस बीच इस घटना के विरोध में हर जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पिछले दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा के मंच से पीएम मोदी की मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे. इस बीच आज राज्य के भाजपा नेताओं की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में चुनाव के मद्देनजर पार्टी की रणनीति पर खास तौर पर चर्चा होगी. उधर, लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने अरवल में एक सभा में कहा कि अगर युवा उनके साथ होंगे तो वह बिहार में बदलाव लाकर दिखा देंगे.