उत्तराखंड के चमोली के मोपाटा गांव में बादल फटने से तबाही, दंपत्ति लापता

24

उत्तर भारत का रिकॉर्ड तोड़ बारिश से बुरा हाल है. हिमाचल से लेकर पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक, नदियां उफान पर हैं. पुल, गर कारें सब बह गए हैं. हाईवे तक तबाह हो गए हैं. बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाहाकार मचा हुआ है. हिमाचल प्रदेश में 20 जून से शुरू हुए मानसून में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है,  38 लोग लापता हैं और 350 लोग घायल भी हैं. बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अब तक कुल 2394 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है.