तुम 200 रन बनाकर भी हारते …शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी टीम को TV पर बैठ किया बेइज्जत, सरेआम निकाला जुलूस

27

एशिया कप सुपर 4 में पाकिस्तान की टीम को भारत ने एकतरफा मुकाबले में रौंदा. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने साहिबजादा फरहान की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 171 रन बनाए थे. पाकिस्तान को लग रहा था वो भारतीय टीम के लड़ेगा लेकिन अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी ओपनिंग कर मामला वहीं खत्म कर दिया. 105 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर मैच खत्म किया. पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा अगर इस टीम के पास 200 रन होते तो उसको भी गेंदबाज डिफेंड नहीं कर पाते.

शोएब अख्तर ने मैच के बाद एक टीवी शो पर अपनी टीम को जमकर लताड़ा, “अगर फहीम से ही गेंदबाजी करानी थी तो नई बॉल से करवाते. सैम की जगह उनको बुलाते तो शायद फायदा मिलता. अबरार जो आपका मेन बॉलर है उससे पहले पार्ट टाइम गेंदबाज सैम अयूब आ रहा है. आपकी बॉलिंग लाइन अप इस काबिल थी ही नहीं. अगर पाकिस्तान की टीम ने 200 रन भी बनाए होते तो ये गेंदबाज वो भी डिफेंड नहीं कर पाते.”
“पाकिस्तान की गेंदबाजी में किसी तरह की कोई बात ही नजर नहीं आई. हारिस राऊफ ने भी भारत के खिलाफ किसी बल्लेबाज को आउट नहीं किया. भारतीय बैटर खुद ही अपनी गलती से आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने गलत शॉट लगाया और विकेट पाकिस्तान को मिला. ये मैच तो इतना आगे जाता ही नहीं.”
“आप सोचिए इस टीम में केएल राहुल नहीं हैं, वो तो रख रख कर गेंदबाजों को मारते हैं. संजू सैमसन की जगह पर केएल राहुल को टीम में होना चाहिए था. टीम इंडिया की कमजोर कड़ी इस टीम में संजू सैमसन थे. इसी वजह से ये मैच 19वें ओवर तक चला गया. अगर जो अभिषेक शर्मा मैदान पर कुछ देर और रह जाता तो वो मैच को कब का खत्म कर चुका होता. उनके आउट होने की वजह से ही मैच इतना आगे गया. अगर जो अभिषेक शर्मा आउट ना होता तो यह मैच 5 ओवर पहले ही खत्म कर देता.”