बिहार चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ी कार्रवाई, घर से 23 लाख कैश, आभूषण और हथियार मिले

18

 

 बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान कल 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों पर होने वाला है, जबकि दूसरे चरण के लिए प्रचार ज़ोरों पर है. इसी क्रम में आज, CM नीतीश कुमार और संजय झा सीमांचल क्षेत्र में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में चार जनसभाएं करेंगे. जिनमें किशनगंज (11:00 AM), अररिया (12:15 PM), पूर्णिया (1:20 PM) और कटिहार (2:25 PM) शामिल हैं. दूसरी ओर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पश्चिमी चंपारण से लेकर सीतामढ़ी तक कुल 16 जनसभाएं करेंगे, जिसकी शुरुआत बेतिया के लौरिया (9:40 AM) और रामनगर (10:05 AM) से होकर बेलसंड और रुन्नीसैदपुर (4:45 PM) पर समाप्त होंगी.

 

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के अनुसार बिहार चुनाव में एनडीए को 153-164 सीटें और 49 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान, राजद को 62-66 सीटें मिल सकती हैं. सर्वे में इंडी गठबंधन को 76-87 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. 6 और 11 नवंबर को बिहार में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी.