भारत ने निभाई ईरान से दोस्ती, भेज रहा है मदद, तेहरान ने कहा – ‘आपका शुक्रिया’

2
ईरान और इजरायल के बीच चल रहा युद्ध अब 19वें दिन में पहुंच गया है और संकट और भी ज्यादा गहरा गया है. ईरान-अमेरिका युद्ध के 18वें दिन इजरायल ने तेहरान में जो कार्रवाई की, उसमें ईरान के दो सबसे वरिष्ठ लीडर भी मारे गए. ईरान के सुरक्षा प्रमुख और खामेनेई के करीबी अली लारिजानी और बसीज बलों के कमांडर गुलारजा सुलेमानी के इजरायली हवाई हमले में मारे जाने की खबरों के बाद पूरे तेहरान में एक बार फिर से मातम पसर गया. इसके जवाब में ईरान ने इजरायल की ओर क्लस्टर बम दागे और अपने लीडर्स का बदला लेने की कसम खाई है. इसके बाद इस युद्ध के और भी ज्यादा विध्वंसक होने की आशंका बढ़ गई है.

अब तक युद्ध में क्या-क्या हुआ?

  1. युद्ध के 19वें दिन सऊदी अरब में प्रिंस सुल्तान एयरबेस के पास एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया. वहीं मंगलवार को दुबई और दोहा में कई धमाकों की खबरें आईं. उसी दिन बगदाद में अमेरिकी दूतावास को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया.
  2. ईरान ने अपने नेताओं की हत्या के जवाब में इजरायल पर मल्टी वॉरहेड वाली मिसाइलें छोड़ी हैं. उसने इसे तेहरान पर हुए हमलों का जवाब कहा है.
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर होर्मु खोलने में मदद न करने के लिए आलोचना की. हालांकि इस बीच तेल की कीमतों में 1% की गिरावट दर्ज की गई.
  4. संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरवानी के मुताबिक अमेरिका-इजरायल हमलों में 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें शीर्ष ईरानी नेता भी शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हमले आम नागरिकों और महत्वपूर्ण ढांचे को निशाना बनाकर किए गए.HRANA के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 1858 तक हो सकती है.
  5. इसके अलावा लेबनान में भी हालात खराब हैं, जहां हिज्बुल्लाह के हमलों के बाद इजरायली हमलों में अब तक 773 लोगों की मौत हो चुकी है.
  6. मंगलवार को पहली बार रॉयटर्स के हवाले से खबर आई कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया है. दो देश अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं, जिनके प्रस्ताव को मोजतबा ने ठुकराया है.