वेनेजुएला से सस्ता तेल और अमेरिका से बड़ी ट्रेड डील, क्या है भारत का मास्टरप्लान? MEA ने सब बताया

2
 साप्ताहिक ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि रूस और वेनेजुएला से तेल आयात को लेकर भारत का स्टैंड पहले जैसा ही अडिग है. भारत अपनी एनर्जी जरूरतों के लिए हर उस विकल्प को एक्सप्लोर कर रहा है, जो देश के लिए ‘कॉमर्शियल वायेबल’ यानी सस्ता और फायदेमंद होगा. जायसवाल ने कहा कि अगर वेनेजुएला से तेल खरीदना आर्थिक रूप से सही रहा, तो भारत निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा, हम बांग्लादेश की नई सरकार के साथ रिश्ते बनाना और उन्हें मजबूत करना चाहते हैं. वहीं, ईरान-US संकट पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हम हालात पर नजर रख रहे हैं.’

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ और इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत का क्या स्टैंड है?
भारत ने अंतरराष्ट्रीय शांति की दिशा में सक्रियता दिखाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की ‘बोर्ड ऑफ पीस’ पहल का समर्थन किया है. वॉशिंगटन डीसी में हुई इस अहम बैठक में भारत ने एक ऑब्जर्वर के तौर पर हिस्सा लिया. विदेश मंत्रालय ने फिलिस्तीन के अस्तित्व का समर्थन करते हुए वेस्ट बैंक में इजरायल के विस्तार की कड़ी निंदा की है.
MEA प्रवक्ता ने साफ किया कि भारत-अरब लीग मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत ने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था. भारत का मानना है कि इस क्षेत्र में शांति तभी संभव है जब सभी पक्षों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और बातचीत के जरिए समाधान निकाला जाए.