शुभमन गिल को लेकर रातोंरात बड़ा फैसला, टीम मैनेजमेंट की इस चाल पर किसी को नहीं होगा भरोसा!

13
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है. इतना ही नहीं वह गुवाहाटी से मुंबई भी पहुंच चुके हैं, जहां 2 या 3 दिन में उनकी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से मुलाकात की संभावना है. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में जकड़न के चलते उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था, जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

अभी पिक्चर साफ होना बाकी
पता चला है कि फिलहाल गिल के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) जाने की कोई योजना नहीं है और आने वाले दिनों में और स्पष्टता की उम्मीद है. मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सेशन में सिर्फ केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ही आए, बाकी खिलाड़ियों ने आराम से अभ्यास किया.
गिल की जगह पंत होंगे कप्तान
अब शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में 22 नवंबर से होने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट में ऋषभ पंत टीम की कमान संभालेंगे. गिल की जगह भरने के लिए साई सुदर्शन और नीतीश कुमार रेड्डी सिलेक्शन की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि अक्षर पटेल बेंच पर ही रह सकते हैं.