स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी की जनता को 6 बड़ी सौगातें जाने घोषणाएं

35

उत्तराखण्ड से आज की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को 6 बड़ी सौगातें दीं हैं।1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन स्कूलों में मिड डे मील के तहत भोजन बनाने की व्यवस्था है यदि वहां पर गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं है तो राज्य सरकार की ओर से दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हो सके।
2. जिन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है वहां के प्रत्येक क्षेत्र में 10-10 हेड पंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
3. ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय मे ₹1000 की बढ़ोतरी की जाएगी।
4. इसके अलावा सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।
5. प्रदेश में मौजूद दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के लिए समग्र विकास और प्रचार प्रसार की भूमिका के लिए जिला स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनका संचालन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
6. गंगोत्री ग्लेशियर समेत प्रदेश के अन्य हिमालय ग्लेशियर और उनके नजदीकी क्षेत्र का नियमित अध्ययन कराया जाएगा ताकि आपदा प्रबंधन हेतु विभाग को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।