‘मेरे भाइयों की मिट्टी में शामिल होने दिया जाए’, अवान के बड़े भाई अहेजम ने सरकार से लगाई गुहार

4
कानपुर से झांसी जाते समय एक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सवार लोग कानपुर से झांसी जेल में बंद अतीक के दूसरे बेटे अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे, तभी मौत बनकर आए इस हादसे ने उनके परखच्चे उड़ा दिए.

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में मौत हो गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक अबान अहमद अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले अतीक के बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी थी, जबकि अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है. उसकी मौत की जानकारी उसकी बुआ को दे दी गई है. परिवार और रिश्तेदार के लोग झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. अबान का शव झांसी मेडिकल कॉलेज में रखा गया है. उसका पोस्टमार्टम झांसी में ही किया जाएगा और फिर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. जानकारी मिल रही है कि अबान के शव को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.