टीचर मनीषा हत्याकांड के बाद हरियाणा में एक और लड़की की लाश मिली, सिर से बह रहा था खून

29

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड का विवाद अब तक सुलझा नहीं है और अब एक और बेटी की लाश मिली है. करनाल के इंद्री हलके के गांव उमरपुर सोसाइटी के पास बुधवार सुबह एक लड़की का शव मिला है. लड़की के सिर से खून बह रहा था. फिलहाल, पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.

दरअसल, एक राहगीर ने शव क़ो देखकर डायल 112 क़ो इसकी सूचना दी. पुलिस तुरंत हरकत में आई हो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे. एफ एस एल की टीम मौक़े पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई. लड़की की उम्र लगभग 16 से 18 साल की बताई जा रही है और उसने टीशर्ट और लोअर पहना हुआ है. उसके सिर से खून बह रहा है.

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आज सुबह ही इस घटना की सूचना मिली थी और पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला हॉस्पिटल भेज दिया है.

शरीर पर चोट के निशान नहीं-डीएसपी

उन्होंने बताया की शुरुआती जाँच में लड़की के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है. उसके सिर से खून बह रहा है. बाकि एफएसएल टीम की रिपोर्ट के बाद ही सही पता चल सकेगा. डीएसपी ने कहा कि सिर पर ही चोट के निशान हैं. पहचान अब तक नहीं हो पाई है और आसपास के लोगों ने भी इंकार किया है. मौक़े पर पहुँचे गांववासियों ने बताया कि यह लड़की हमारे आस पास की रहने वाली नहीं है. उन्होने अंदेशा जताया कि ऐसा लग रहा है कि किसी ने यहां पर लाश को फैंका है. रिषिपाल ने कहा कि गले पर निशान भी देखे गए हैं.

लेडी टीचर की हुई है हत्या

गौरतलब है कि भिवानी में 14 अगस्त को एक लेडी टीचर की लाश लोहारू के सिंघानी गांव में मिली थी. मनीषा की मौत अब मिस्ट्री बन गई है क्योंकि पहले मर्डर की बात कही गई थी और अब पुलिस ने आत्महत्या करार दिया है. आठ दिन बाद भी लड़की का शव परिजनों ने नहीं लिया है और धरना प्रदर्शन हो रहा है.