मैच में बखेड़े के बाद शुभमन गिल ने X पोस्ट से मचाया बवाल, पाकिस्तानी टीम को सबके सामने किया जलील

33

रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर काफी कुछ हुआ. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट में पाक टीम को एकतरफा मुकाबले में पीट डाला. पाकिस्तान ने भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करने के लिए हर संभव कोशिश की लेकिन उनको मुंह तोड़ जवाब मिला. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने बाउंड्री के पास फील्डिंग करते समय कुछ उकसाने वाले इशारे किए और भारतीय खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ झगड़े में भी शामिल हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 171 रन बनाए. भारत ने 4 विकेट नुकसान पर 18.5 बॉल में जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.

 

मैच के दौरान टीम इंडिया को उकसाने के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने नाकाम कोशिशें की. अभिषेक और शुभमन ने टीम की 6 विकेट की जीत के लिए मजबूत नींव रखी. मैच के बाद गिल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक 4-शब्दों की पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय टीम शब्दों का जवाब बल्ले से देती है. “खेल बोलता है, शब्द नहीं,” गिल ने X पर लिखा और मैच की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं.
गिल और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े. अभिषेक ने 39 गेंद में 74 रन बनाए वहीं गिल ने 28 गेंदों में 47 रन जोड़े. अभिषेक शर्मा ने भी पाकिस्तान के फालतू के बवाल पर बात की, लेकिन भारत ने बल्ले से जवाब देने का फैसला किया. अभिषेक ने मैच के बाद कहा, “आज जिस तरह से वे (पाकिस्तानी गेंदबाज) बिना किसी कारण हमारे पास आ रहे थे, मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया. इसलिए मैंने उनके खिलाफ जाने का फैसला किया. मैं टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहता था.” 

एशिया कप सुपर 4 में पाकिस्तान को पहले मैच में पीटने के बाद अब बांग्लादेश से सामने होगा. टीम इंडिया 24 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी और फिर 26 सितंबर को श्रीलंका से दुबई में सामना होगा. सुपर 4 में सारे मुकाबलों के बाद दो टॉप टीमें फाइनल में जाएगी.