Delhi Metro में ये कैसी हरकत! महिला ने लड़की को उछलकर मारी लात, गेट के बाहर गिर गई

4

दिल्ली मेट्रो में आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो सिविक सेंस पर सवाल खड़े कर देते हैं. कभी कोई सीट के लिए लड़ते हुए दूसरे का बाल नोचता दिख जाता है.
दिल्ली मेट्रो अब सिर्फ सफर का जरिया नहीं रही, बल्कि आए दिन वायरल कंटेंट का हॉटस्पॉट बनती जा रही है. कभी यात्रियों के बीच झगड़े, कभी अचानक डांस परफॉर्मेंस, तो कभी अजीबोगरीब हरकतें.मेट्रो में सफर करने वालों को हर बार कुछ नया देखने को मिल ही जाता है.

अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी ही दोस्त को मेट्रो कोच से लात मारकर बाहर निकालती नजर आ रही है. यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बाल खींचते हुए झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था.

स्ट्रैप पकड़कर झूलती है और दोस्त को लात मार देती है 

एक महिला कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देती है. इसके बाद वह सिर घुमाकर अपनी दोस्त की ओर इशारा करती है, जो जंपसूट पहने मेट्रो के दरवाजे के पास खड़ी होती है.अचानक महिला कोच की रेलिंग से लटकी स्ट्रैप पकड़ती है और झूले की तरह अपने पैर आगे बढ़ाकर दोस्त को हल्की लेकिन साफ तौर पर धक्का देती है. उसी पल मेट्रो के दरवाजे खुल जाते हैं और दूसरी महिला लड़खड़ाते हुए बाहर गिर जाती है.