एनटीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट गिरफ्तार, केमिस्ट्री सर के बाद बायोलॉजी वाली मैम पर शिकंजा

2
नई दिल्ली (NEET UG 2026 LIVE Updates). देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जहां सीबीआई नीट यूजी पेपर लीक घोटाले की जड़ों तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी तरफ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है. नीट यूजी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है. सूत्रों की मानें तो हाल ही में बायोलॉजी टीचर मनीषा मंधारे को गिरफ्तार किया गया है.

 

सीबीआई की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जैसे 10 लाख रुपये में पेपर खरीदे जाने के बावजूद अभ्यर्थी ऋषि बिवाल का नीट यूजी में फेल हो जाना और इसी परिवार के 5 बच्चों का पिछले साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होकर मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संदिग्ध मार्कशीट के सच से लेकर परीक्षा केंद्र बदलने के नए नियमों तक, नीट यूजी 2026 से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट आप इस लाइव ब्लॉग में पढ़ सकते हैं.