ओमान तट पर हमले के बाद गायब हुए भारतीय क्रू का शव मिला, 60 घंटे से चल रही थी तलाश

1
अमेरिका और ईरान भले ही जंग में लुट चुके हैं लेकिन दोनों दुश्मनों की ईगो इस वॉर को खत्म होने नहीं दे रही है. इस जंग में होर्मुज एक नया वॉर फ्रंट बन गया है, जिसे एक तरफ से ईरान खींच रहा है तो दूसरी तरफ से अमेरिका खींच रहा है. दोबारा शुरू हुई इस जंग के चौथे दिन ये तांडव दुनिया भर की तेल सप्लाई एक बार फिर से ठप कर चुका है. अभी भी अमेरिका-ईरान के एक-दूसरे पर हमले जारी हैं और हालात बद से बदतर की तरफ बढ़ रहे हैं.

ट्रंप ने पुलों-बिजली संयंत्रों पर हमले की चेतावनी

इसी दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी इंटरव्यू में ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि यदि तेहरान जल्द बातचीत की मेज पर वापस नहीं आता, तो अगले सप्ताह अमेरिका ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला कर सकता है. ट्रंप पहले भी इस तरह की चेतावनियां दे चुके हैं और उन्हें अक्सर बातचीत के दौरान दबाव बनाने की रणनीति माना जाता है.

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर नहीं लगेगी फीस

उधर ट्रंप ने अपने पहले किए गए एक फैसले में बदलाव भी किया. उन्होंने कहा कि अब हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क नहीं लगाया जाएगा. इसके बजाय खाड़ी के देशों द्वारा अमेरिका में किए जाने वाले निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी. इस फैसले को क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने और व्यापारिक तनाव कम करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.