प्रतीक यादव के घर जाकर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, कल पिपरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

3
 समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. इसके बाद उनके शव का केजीएमयू में पोस्टमार्टम कराया गया. फिर उनके शव को उनके आवास पर ले जाया गया. इसके बाद उनकी पत्नी अपर्णा यादव, सौतेले भाई अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव, चाचा शिवपाल यादव पहुंचे हुए हैं. इसके अलावा प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर को साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर होगा. इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. बता दें कि प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. इसके चलते उनके शव के विसरा सैंपल को सुरक्षित रख लिया गया है. वहीं आज शाम पांच बजे के करीब प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी.
May 13, 202616:39 IST