बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की. 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें कुल 63,203 वोट मिले. भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,250 वोट मिले, जबकि राजद की रेखा गुप्ता 14,085 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. प्रशांत किशोर ने 18,953 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. जीत के बाद उन्होंने इसे बांकीपुर की जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीतिक गढ़ हमेशा कायम नहीं रहता और जनता समय आने पर बदलाव का फैसला करती है. साथ ही उन्होंने भाजपा और उसके बिहार नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की जनता मौजूदा नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है और यही चुनाव परिणाम में भी साफ दिखाई दिया.












