आधी रात को ऋषभ पंत ने बयां की लाचारी, खबर मिलते ही मदद में जुटे सीएम धामी

5
भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिएक्ट किया है. पंत ने शुक्रवार देर रात उत्तराखंड में घर के लिए जमीन नहीं मिलने पर सीएम धामी से मदद की गुहार लगाई थी. इसके बाद अब सीएम ने पंत को एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए मदद का आश्वासन दिया है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द पंत से संपर्क करें और उनकी हर संभव मदद करें.

सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रिय ऋषभ पंत, आप उत्तराखंड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.”