पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, छात्रों पर दागे आंसू गैस के गोले, जंतर-मंतर से भी उग्र बिहार प्रोटेस्ट

2

बिहार बंद के दौरान सुबह शांतिपूर्ण माहौल था. कई शहरों में शांति बरकरार रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, लेकिन दोपहर होते-होते प्रदर्शन उग्र होता चला गया. राजधानी पटना समेत सीवान, लखीसराय, औरंगाबाद, दरभंगा और अन्य जिलों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव देखने को मिला. कई जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाया. सीवान में हालात बेकाबू होने पर हवाई फायरिंग का दावा किया गया. हालांकि पुलिस फायरिंग से हवाई इनकार किया. आंसू गैस के गोले दागने की बात कही गई.