‘आज कहानी खत्म कर देते हैं’, पिता के कहने पर असद ने घोंपा था चाकू, जांच में खुलासा

2

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन हुए सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद मुठभेड़ में ढेर हो गया. जबकि इस मामले में पुलिस ने हत्या की धारा लगाते हुए मुख्य आरोपी के पिता नवाब, उसके साथी आतिफआतिफफरहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी फरहान ने सूर्या की हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया है. जांच के अनुसार, बाइक चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मुख्य आरोपी असद ने अपने पिता नवाब और साथियों को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद सबने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई और उसे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर कर सूर्या के पेट में चाकू मार दिया और जब वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.