चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह फिरोजपुर के गांव खाई की निवासी सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। आपको बता दें कि पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल सुखविंदर कौर की आज लुधियाना अस्पताल में मौत हो गई।
मुख्यमंत्री ने सुखविंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार परिवार के साथ है। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने भी महिला के परिवार को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।