लुधियाना में नशे के खिलाफ सभा करेंगे CM मानः ड्रग फ्री कमेटियों के प्रभारियों से मिलेंगे

24

पंजाब के लुधियाना में आज (17 मई) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे। उनके साथ मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे।

बीते दिन नारंगवाल गांव के पास एक पैलेस में नशे के खिलाफ अभियान में भी नेताओं ने लोगों को संबोधित किया।

वहीं मुख्यमंत्री मान, केजरीवाल और सिसोदिया राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा के नए घर भी बीते दिन गए थे। वहां पर करवाए गए पाठ के भोग में वह शामिल हुए थे। नेताओं ने पार्टी की जिला लीडरशिप के साथ भी बीती रात बैठक की।

नेताओं ने हलका पश्चमी में अभी तक पार्टी द्वारा क्या ग्राउंड वर्क किया है इस भी जानकारी हासिल की। आज सभी नेता पक्खोवाल रोड पर स्थित मनसूरां इलाके में नशे के खिलाफ सभा करेंगे।