अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में सीएम नीतीश के निकलने के बाद हंगामा, शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने पर की नारेबाजी

31

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पटना के ज्ञान भवन में बिहार मदरसा बोर्ड का शताब्दी समारोह के दौरान वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर कुछ शिक्षकों ने हंगामा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश के अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम से निकलने के बाद मदरसा बोर्ड के कुछ शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने को लेकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा और नाराज शिक्षकों को नियंत्रित किया गया.

शिक्षक नेता निसार अहमद ने कहा कि सत्यापन होकर आ चुका है, लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है, सीएम से रिक्वेस्ट जितना जल्दी हो सके वेतन जारी कर दीजिए. हालांकि शिक्षकों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से बस सीएम से अपनी बात कह रहे हैं. वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ गयी है. ऐसे में सभी शिक्षकों की मुख्यमंत्री जी से अपील है कि वह हमलोगों का वेतन दिलवा दें. बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के जाने के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
शिक्षकों का कहना है कि उनका सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है, बावजूद इसके कई महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है. इस वजह से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. निसार अहमद नामक एक शिक्षक ने कहा- “सत्यापन होकर आ चुका है, लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है. हम सीएम से रिक्वेस्ट करते हैं कि जितना जल्दी हो सके, वेतन जारी कर दिया जाए.” सभा में माहौल बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया.