नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हुई. इस कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है. बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. आंगनबाड़ी सेविका को 9000 और आंगनबाड़ी सहायिका को 4500 रुपए मानदेय मिलेगा. सरकार ने इसके लिए 345 करोड़ 19 लाख रुपए की स्वीकृति दी है.
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के गयाजी में पहुंचने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि “लालू जी का नाम खौफ का पर्याय रहा है. आज परिवार के साथ गयाजी पिंडदान करने पहुंचे हैं. उन्हें अपने राजनैतिक महापाप का भी पिंडदान करना चाहिए.”
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार के साथ विष्णुपद मंदिर पहुंचे. उनके साथ ही राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री भी विष्णुपद मंदिर पहुंचे. लालू यादव अपने समस्त पूर्वजों का पिंडदान करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फिर बड़ी मीटिंग होने जा रही है. वह आज 10.30 बजे मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगे, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों में बैठकों का दौर जारी है. आज शाम दिल्ली में महागठबंधन की बैठक है. जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा की जाएगी. सोमवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे धड़ाम से गिरे, वीडियो हुआ वायरल, स्टेज पर बैठने के दौरान पीछे से किसी ने कुर्सी खींच ली. उन्हें चोट आई, लेकिन उसकी परवाह किए बगैर वह दूसरी कुर्सी पर जाकर बैठ गए. उधर, NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खाना खत्म होने की वजह से लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. खाने का प्लेट लेकर लोग प्रदर्शन करने लगे.












