फलोदी सट्टा बाजार ने किसका पलड़ा बताया भारी? भविष्यवाणी पर टिकी निगाहें, लग रहे तीन गुना दांव

23
चाहे देश की राजनीति हो या चुनाव या फिर क्रिकेट मैच, फलोदी सट्टा बाजार अपने पूर्वानुमान के लिए जाना जाता है. अब एशिया कप 2025 को लेकर एक बार फिर फलोदी सट्‌टा बाजार सुर्खियों में है. एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी कल खेला जाएगा. इसको लेकर एक बार फिर अपना आकलन जारी किया है. 41 साल के एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगी. पहले भी इन दोनों देशों के बीच लीग स्टेज और सुपर-4 में कई मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन इस बार की चर्चाएं कुछ अलग ही है.

भारत को मान रहे जीत का प्रबल दावेदार 

फलोदी सट्टा बाजार में इस मैच को लेकर भविष्यवाणी कर दी गई है. फलोदी सट्टा बाजार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक  भारतीय टीम की जीत के पक्ष में भविष्यवाणी  बताई जा रही है. सट्टा बाजार के आंकड़े ये बताते हैं कि भारत की जीत को लेकर तीन गुना दांव लगाए जा रहे हैं. यानी, भारत को फाइनल में जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. यह आकलन भारतीय क्रिकेट टीम की प्रदर्शन को लेकर किया जा रहा है, जहां उन्होंने पिछले दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को हराया था.
मोबाइल पर सक्रिय है फलोदी सट्‌टा बाजार
फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, भारत की मजबूत बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी और एकजुट टीम गेम उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जीत दिला सकती है. वहीं, पाकिस्तान की टीम भी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी, लेकिन सट्टा बाजार के हिसाब से भारत इस बार फिर से जीत सकता है. फलोदी सट्टा बाजार अब केवल मोबाइल पर ही सक्रिय है. पहले जो सट्टा खुले आम चलता था, अब उसे इंटरनेट और मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए संचालित किया जाता है.
सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के चलते खुलेआम नहीं चलता सट्‌टा
हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी तरह से अवैध है और इसके लिए विशेष ऐप्स और व्हाट्सएप टेलीग्राम चैनल्स का इस्तेमाल किया जा रहा  है. पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के चलते अब फलोदी सट्टा बाजार खुलेआम नहीं चलता है. इस पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार ऑपरेशन्स चला रही है. इसके बावजूद सट्टा बाजार के आंकड़े और भविष्यवाणियां हमेशा ही खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है. इस बार भी एशिया कप फाइनल में भारत की जीत को लेकर सट्टा बाजार में उत्साह है. अब देखना यह होगा कि कल का असली मैदान किसका होगा और क्या सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सही साबित होती है या फिर पाकिस्तान को उलटफेर का मौका मिलेगा.
नोटः यहां पर दी गई जानकारी फलोदी में सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है. न्यूज 18 का उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है.