ओमान के पास जहाज पर हमला, 15 भारतीय क्रू मेंबर थे सवार

1
 अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच टकराव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है. ईरान इजरायल युद्ध में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है, जिसके बाद हालात और ज्यादा भड़क गए हैं. इस बीच ओमान के तट पर एक ऑयल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें 15 भारतीय समेत कुल 20 लोग सवार थे. 4 लोग घायल हो गए, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है. ईरान में जामकरान मस्जिद पर लाल झंडाफहराया गया है, जिसका मतलब है खून का बदला खून से लेना. ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से नए हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने हमला बढ़ाया तो उसे पहले से भी ज्यादा ताकत से जवाब दिया जाएगा. संसद स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने दावा किया कि ईरान हर हालात के लिए तैयार है, जबकि अली लारीजानी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को ऐसा जवाब मिलेगा जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे. खामेनेई की मौत के खिलाफ दुनिया भर के शिया प्रदर्शन कर रहे हैं.

ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

ईरान और इजरायल की लड़ाई में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला होने लगा है. इजरायल और अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमला किया जा रहा है. इतना ही नहीं इब इस जंग की आग मिडिल ईस्ट के बाकी इलाकों में भी फैलने लगी है. पाकिस्तान के कराची में ईरान पर हमलों के विरोध में भीड़ ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया और अंदर घुस गए और आग लगा दी. कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. खामेनेई की मौत के बाद इराक ने भी 3 दिनो का शोक घोषित किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने अब क्या धमकी दी है

ईरान, इजरायल और अमेरिका का युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने नई धणकी दी है. दरअसल ईरान ने कहा था कि अमेरिका को करारा जवाब दिया जाएगा. इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है और वह ईरान से कहा चाहेंगे कि वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो अमेरिका ऐसा पलटवार करेगा, जिसे पूरी दुनिया देखेगी.