आशा भोसले का आज होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबे फिल्म इंडस्ट्री के लोग

10
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में शोक की लहर है. सिंगर ने रविवार को 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उन्हें चेस्ट इंफेक्शन की वजह से शनिवार को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. सात दशकों तक अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई के निधन पर सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान समेत सिनेमा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने दुख जताया.

 

आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह 10:30 से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रैंड लोवर बिल्डिंग में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा. आशा भोसले की बहन और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार भी इसी पार्क में किया गया था. उस दौरान उन्हें भी पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई थी.