भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज से शुरू हो गया है. मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. केएल राहुल शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. कप्तान शुभमन गिल ने भी फिफ्टी ठोकी.












