CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

3
जयपुर में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया. सभा स्थल पर पहुंचे और प्रवेश के दौरान एक अज्ञात युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक मौके से फरार हो गया. देखते ही देखते सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शहीद स्मारक पर प्रदर्शन आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके पहुंचे थे. जैसे ही वे सभा स्थल में प्रवेश कर रहे थे, उसी दौरान एक युवक उनके करीब आया और उन्हें थप्पड़ मारकर वहां से भाग निकला. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. वीडियो में दिख रहा है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर निकल गया.
पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थप्पड़ मारने के आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. सभा स्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके. दूसरी ओर, इस घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा छेड़ दी है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संस्थापक के साथ हुई इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सभा स्थल पर थप्पड़ के बाद बिगड़ा माहौल
घटना के बाद सभा स्थल का माहौल अचानक तनावपूर्ण और हिंसात्मक होता नजर आया. वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने वाले युवक को लेकर कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. मौके पर मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी फैल गई और कुछ समय के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए. कई कार्यकर्ता इधर-उधर दौड़ते नजर आए, जबकि कुछ लोग आपस में बहस और झगड़ते भी दिखाई दिए. सभा स्थल पर कुछ देर तक स्थिति काफी अव्यवस्थित रही.