आशा भोसले का 92 की उम्र में निधन, इंडस्ट्री में छाया मातम, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने जताया दुख

2

भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को अनगिनत अमर गीत दिए और अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गईं. आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रवीना टंडन, स्मृति ईरानी समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है. इतना ही नहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है.